फिल्मी चक्कर

Urfi Javed को 2 साल से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी ओबोदे अफरीदी गिरफ्तार

Urfi Javed ने खुलासा किया था किए शख्स उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है और धमकी भरे मैसेज भेज रहा है. इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस को भी की थी. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर निराशा भी व्यक्त की थी. लेकिन मुंबई पुलिस ने उर्फी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ओबोदे अफरीदी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. उर्फी ने ओबोदे पर व्हाट्सएप पर उन्हें परेशान करने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप लगाया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

Urfi Javed ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दो साल से उन्हें प्रताड़ित कर रहा था. वह उनकी तस्वीरों को मॉर्फ कर रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उर्फी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का आभार भी जताया है. उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ओबोदे का फोटो शेयर करते हुए लिखा, “खुशखबरी! मेरे साथ छेड़खानी करने वाला यह शख्स आखिरकार सलाखों के पीछे है. मुंबई पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

Urfi Javed ने रविवार को, ओबोद की तस्वीर और कुछ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे और आरोप लगाया था कि वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था. उर्फी ने बताया था कि वह पंजाब इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है. इतना ही नहीं उर्फी ने अपने पोस्ट में पुलिस की ढीले एक्शन का जिक्र करते हुए लिखा था, ‘मैंने गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

Urfi Javed ने अपने पोस्ट में लिखा था, “यह आदमी मुझे काफी लंबे समय से परेशान कर रहा है. करीब 2 साल पहले किसी ने मेरी फोटो के साथ छेड़छाड़ की और उसे यहां-वहां भेजना शुरू कर दिया. मैंने 2 साल पहले ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी थी और मैं उस समय नरक से गुजरी थी. मैंने 2 साल पहले की एक पोस्ट भी अपलोड की थी जो अभी भी मेरी प्रोफाइल में है.”

Urfi Javed ने पोस्ट में आगे लिखा था, “यह आदमी उस तस्वीर के जरिए मुझे ब्लैकमेल कर रहा था और अश्लील वीडियो चैट करने के लिए कह रहा था. वह कह रहा था कि ऐसा न करने पर मेरी तस्वीर को अलग-अलग बॉलीवुड पेजों पर भेज देगा और मेरा करियर बर्बाद कर देगा. हां, वह मेरा उत्पीड़न करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. मैं इसकी वजह से निराश नहीं हूं, मैंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. 14 दिन हो गए हैं, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है! इससे मैं बहुत निराश हूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =