एक्ट्रेस राधिका मदान ने लिया कोविड वैक्सीन का पहला डोज़,लोगों से रजिस्ट्रेशन की गुजारिश
भारत पर इस समय कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा हैं और ऐसे भयावह स्थिति में मात्र एक विकल्प हैं कि जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगाए. 18 उम्र से ऊपर वालों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं और एक्ट्रेस राधिका मदान ने वैक्सीन का पहला डोज़ ले लिया है.
सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेते हुए राधिका ने अपनी फोटो शेयर की हुई हैं और लोगों से रजिस्ट्रेशन की गुजारिश कर रही हैं. राधिका लिखती हैं ” एक समय पर एक कदम. मैंने वैक्सीन लगवा ली है. ”
View this post on Instagram
इसके बाद एक्ट्रेस ने लोगों से भी लगवाने की अपील की. एक्ट्रेस ने लिखा, ”मैं लोगों से विनती कर रही हूं कि वैक्सीन के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराए और अपना डोज़ ले. पूरी सावधानी के साथ वैक्सीन सेंटर पर जाए, डबल मास्क पहनें, हाथों को सैनिटाइज करें, पर्याप्त दूरी रखें और घबराएं नहीं. वैक्सीन लेनें के एक दिन पहले भरपूर नींद लेना न भूलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें. #FightCorona.”
आपको बता दें कि इस मुश्किल दौर में बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से सतर्क रहने की गुजारिश कर रहे हैं. जिससे जो बन पा रहा हैं, अपनी जी जान लगाकर इस महामारी के दौर में मदद के लिए तैयार हैं. लेकिन अगर कोरोना को जड़ से खत्म करना हैं तो वैक्सीन लेना अनिवार्य हैं और बॉलीवुड के इन खास सितारों का यही संदेश हैं.
राधिका फिल्म ‘पटाखा’ , ‘मर्द को दर्द नही होता’ और ‘अंग्रज़ी मीडियम’ से धमाका करने के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं.
