entertainment

कहां पैदा हुए,,बीफ कब खाया:अदनान सामी ने कर दी बोलती बंद

मशहूर गायक अदनान सामी ने एक सोशल मीडिया ट्रोल को जवाब दिया है, जिसने उनसे उनके पिता के बारे में पूछा था. ट्विटर पर गुरुवार को एक ट्रोल ने अदनान सामी से सवाल किया कि उनके पिता कहां पैदा हुए और कहां मरे. इसके जवाब में अदनान सामी ने कहा, “मेरे पिता 1942 में भारत में पैदा हुए, 2009 में भारत में ही मरे. आगे बोलो.

https://twitter.com/AdnanSamiLive/status/1161818537264132096?s=20

 

सामी ब्रिटेन में पैदा हुए और पहले कनाडा की नागरिकता रखते थे. वे पाकिस्तानी मूल के हैं. उन्हें 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी.’कभी तो नजर मिलाओ’ और ‘लिफ्ट करा दे’ जैसे गानों के लिए भारत में मशहूर सामी कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने हमेशा कहा है कि उन्हें भारत से जो प्यार मिला है, वही उनके लिए ‘सबकुछ’ है.आपको बता दें कि आज अदनान सामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को इस खास दिन की मुबारकबाद भी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ““ढेर सारे प्यार और दुआओं के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.”

https://twitter.com/AdnanSamiLive/status/1161727152154451970?s=20

अदनान सामी से एक पाकिस्तानी यूजर ने पूछा कि उन्होंने आखिरी बार बीफ कब खाया था? अदनान ने इस सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि ट्रोलर की बोलती बंद हो गई।अदनान ने जवाब देते हुए लिखा- ‘दुनिया जानती है कि मैंने कितना खाया है। मुझे लगता है कि तुम हमेशा बीफ खाते हो और इस तरह की उपलब्धि से तुमने कर्ज बढ़ाने के अलावा क्या हासिल किया है।’

https://twitter.com/AdnanSamiLive/status/1162029123478446083?s=20

 

एक और पाकिस्तानी ट्रोलर ने अदनान से कश्मीर पर बोलने के लिए कहा। ट्रोलर ने ट्वीट किया- ‘अदनान सामी अगर हिम्मत है तो कश्मीर मुद्दे पर मैसेज करें और फिर देखे तेरा ये इंडिया तेरा क्या हाल करता है।’ अदनान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘जरूर.. कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। जो चीजें तुम्हारी नहीं हैं, उनमें अपनी नाक घुसाना बंद करो।’
 

https://twitter.com/AdnanSamiLive/status/1162437599618879488?s=20

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =