Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

परिवहन विभाग द्वारा रक्षा बन्धन पर्व को देखते हुए अतिरिक्त बसे लगाई गई

मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टेशन पर आज रक्षाबंधन पर्व को लेकर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई यहां रोडवेज बस स्टेशन कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सैनिटाइज एवं थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बसों में बैठाया जा रहा है

तो वहीं योगी सरकार के फरमान के बाद रक्षा बन्धन पर्व पर बहनो के लिए फ्री बस सुविधा भी की गई है जिसमे महिलाओं की एन्ट्री कर उन्हें फ्री बस सेवा में बैठाकर उनके गन्तव्य की और जाने दिया जा रहा है।

दरअसल मामला जनपद मु० नगर के रोडवेज बस स्टेंड का है जहां आज प्रदेश सरकार के आदेशानुसार परिवहन विभाग द्वारा रक्षा बन्धन पर्व को देखते हुए अतिरिक्त बसे लगाई गई है

जिसमे बहनो के लिए फ्री यात्रा सेवा चालू की गई है यहां परिवहन अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि रोजाना के चलते आज रोडवेज बस स्टेशन पर अधिक सवारियां आ रहीं हैं

यहाँ हर यात्री को सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइज थर्मल स्क्रीनिंग कराकर ही बसों में बैठाया जा रहा है और किसी भी यात्री को बिना मास्क के बसों में नहीं बैठा जा रहा है ।

प्रदेश सरकार द्वारा बहनों के लिए विशेष बसे चलाई जा रहीं है जिनमे बहनो को बिना टिकट यात्रा करने के आदेश दिए हैं आज की यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त बस लगाई गई है जिससे कि सभी अपने गंतव्य की ओर जल्द ही पहुंच सकें।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 14 =