Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सम्पूर्ण समाधान दिवस : सदर तहसील में एडीएम फाइनैंस व एसडीएम सदर ने फरियादियो की सुनी समस्या

शासन  की मंशा के अनुसार पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए माह में दो बार प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस लगाया जाता है

इस सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पीड़ित व्यक्ति सम्बंधित अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए न्याय की फरियाद करता है

इसी क्रम में आज माह के तृतीय मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील में एडीएम फाइनैंस श्री आलोक कुमार व एसडीएम सदर दीपक कुमार ने दर्जनों से ज्यादा पीड़ितों की समस्याओं को सुन सम्बंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओ को हल करने का आदेश दिया।

इस दौरान एडीएम फाइनैंस श्री आलोक कुमार ने बताया कि आज यहां सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्या सुनी जा रही है,अभी काफी सारी समस्याओं को सुना जा चुका है

आज यहां जमीन,विधुत आदि से जुड़ी समस्याएं देखने को दिखाई दी है,पीड़ितों की समस्या को सुन संबंधित अधिकारी को समस्या का हल करने का निर्देश दिया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =