चीनी मिलें बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान करेंः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चीनी मिलों को किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। लोकवाणी सभाकक्ष में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद की गन्ना मिलो पर किसानों के रुके हुए भुगतान को लेकर गन्ना मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक की।
उन्होंने सभी चीनी मिलों को तुरंत व कड़े दिशा निर्देश दिए कि इसी हफ्ते के अंदर जितना भी किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है तुरंत ही भुगतान कर मुझे रिपोर्ट सौंपे।
अगर किसी ने भी बकाया गन्ना भुगतान करने में देरी की तो उसके खिलाफ कड़ी व कठोर कार्रवाई कि जाएगी। उन्होंने प्रबंधको पे अभी लिखित में देने को कहा कि कब तक चीनी मिलें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करेगी।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के कड़े तेवर देखकर चीनी मिल प्रबंधकों को पसीने आ गए। कई गन्ना मिलों के मेनेजरों ने कहा कि हम २ दिन के अंदर ही रुका हुआ बकाया किसानों का भुगतान कर देंगे।
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कड़े शब्दों में चीनी मिल मैनेजरों को चेतावनी दी कि भुगतान में विलंब पर चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मिलों के मैनेजरो ने अपने अपने गन्ना मिलों के भुगतान का विवरण जिला अधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी को दिया। बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व जिला गन्ना अधिकारी ओर जनपद के चीनी मिल मैनेजर मौजूद रहे।
