Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli में जयंत चौधरी की रैली को लेकर प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला, रैली की अनुमति न देने का आरोप

Khatauli  में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी की रविवार को होने वाली धन्यवाद रैली को लेकर प्रशासन और रालोद के बीच अनुमति को लेकर चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया। डीएम और अन्य प्रशासनिक अफसरों से मीटिंग के बाद प्रशासन ने नवीन मंडी स्थल पर ही रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है। इससे पहले नवीन मंडी स्थल पर रैली को अनुमति देने से मना करने पर रालोद नेताओं एवं प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी।

खतौली विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद रालोद एवं गठबंधन नेताओं ने रविवार 18 दिसंबर को खतौली के नवीन मंडी स्थल पर धन्यवाद सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की थी। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने मंडी सचिव से लेकर थानाध्यक्ष आदि स्तर से अनुमति ले ली थी, लेकिन शुक्रवार शाम को प्रशासन ने सरकारी स्थल होने एवं व्यापारी आदि को देखते हुए नवीन मंडी स्थल पर रैली को अनुमति देने से मना दिया। इसको लेकर रालोद नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

शनिवार सुबह इसको लेकर रालोद एवं सपा के नेताओं ने प्रेसवार्ता बुलाई। प्रेसवार्ता में रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, विधायक चंदन सिंह चौहान, अनिल कुमार, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, संजय राठी, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एवं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक आदि ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के चलते रैली की अनुमति न देने का आरोप लगाया।

सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रशासन कुछ भी कहे, लेकिन रैली वहीं होगी। इससे पहले भी वहां रैलियां होती रही हैं। दूसरे ऐन वक्त पर रैली को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उधर, पुलिस प्रशासन ने खतौली में नवीन मंडी स्थल पर लगाए जा रहे टैंट को भी रुकवा दिया।

चार बजे तक यह घटनाक्रम चलता रहा।इसी बीच रालोद गठबंधन नेताओं एवं डीएम व प्रशासनिक अफसरों से फिर वार्ता हुई। इसके बाद प्रशासन रैली की अनुमति देने पर सहमत हो गया। बाद में एसडीएम ने नवीन मंडी स्थल पर रैली होने की अनुमति प्रदान कर दी। इस तरह से रैली को लेकर चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21799 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 14 =