Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राज्यमंत्री से मिलें अधिवक्ता, कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिले अधिवक्ताओ ने कचहरी परिसर मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी, अलाव की व्यवस्था एवं पीने के पानी की व्यवस्था व लाईटो की व्यवस्था आदि विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौपा।

जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम व बार संघ महासचिव अरूण कुमार शर्मा के नेतृत्व मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे अधिवक्ताओ ने कचहरी परिसर से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर मंत्री कपिलेदेव अग्रवाल को एक ज्ञापन सौपा।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कचहरी परिसर मे सफाई की व्यवस्था दुरूस्त नही है। शाम के वक्त कचहरी परिसर मे अंधेरा छा जाता है। अतः कचहरी मे स्ट्रीट लाईट लगवाई जाए ताकि शाम के वक्त कचहरी मे अंधेरा ना रहे।

वकीलों ने बताया कि कचहरी मे पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नही है। सभी अधिवक्ताओ तथा जनपदभर से रोजाना आने वाले करीब 2 ढाई हजार लोग भी कचहरी मे लगे हैण्डपम्प का पानी पीते हैं।

इतना ही नही कचहरी मे पानी की निकासी की भी एक बडी समस्या है। पानी की निकासी ना हो पाने के कारण बरसात के दिनो मे कई स्थानो पर जलभराव हो जाता है।

पानी की निकासी के लिए सीवर व्यवस्था हो की जाए। बढती सर्दी के मददेनजर अलाव जलवाया जाए। ताकि दूर दराज व ग्रामीण अंचल से आने वाले वादकारी भी ठण्ड से बचने के लिए हाथ सेक सकें।

ज्ञापन सौपन ेवालो मे जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरूण शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,सुनील दत्त,सुरेन्द्र मैनवाल,राजकुमार शर्मा,दिवाकर शर्मा,राजीव गोस्वामी,अमित वर्मा एड.,श्यामाचरण पंवार एड.,कमल कान्त एड., आदि अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =