Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के गांवों में कोरोना हुआ बेकाबू, पचेंडा कलां में भी हुई 25 से ज्यादा मौत, गावों में घर-घर जांच के दावे फर्जी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार हर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर घर-घर जांच कराने के भले ही लगातार दावे कर रही हो लेकिन स्थिति इसके विपरीत है, मुजफ्फरनगर के गांवों में कोरोनावायरस बेकाबू होता जा रहा है और हर गांव में कोरोनावायरस का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है

जिले के गांवों में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है जिसके चलते हर गांव में बीमारी के कारण मौत तेजी से हो रही है, रोहाना में 31 मौत की खबर आयी थी ऐसे ही हाल अलग-अलग गांव में मिल रहे है।

सदर ब्लाक के ग्राम पचेंडा कलां में भी इसी दौर में 25 व्यक्तियों की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है, इनमे से कई की मौत मुजफ्फरनगर मैडिकल में हुई है।

मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव पचेंडा कलां में इस बीमारी के दौरान ही अब तक 25 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामवासियों के मुताबिक पिछले लगभग 15-20 दिन में 25 व्यक्ति इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गँवा चुके हैं, इनमें से ज्यादातर की कोरोनावायरस जांच नहीं हो पाई थी, कुछ ऐसे भी शामिल हैं

जो मुजफ्फर मैडिकल में जाकर कोरोना के कारण जिंदगी की जंग हारे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कर्म सिंह पुत्र हरि ज्ञान, सत्यपाल पुत्र लहतु, मनोज पुत्र छोटाराम, कलावती पत्नी महेंद्र, मुकेश पुत्र अतरू, मलखा पुत्र धनवा ,श्यामो पत्नी धर्मवीर, नरेंद्र पुत्र नैन सिंह, कमलेश पत्नी सत्यवीर, निशा पत्नी चंद्रपाल, किरण वती पत्नी पीतम, वीरवती, बाला पत्नी राम कुमार ,बिल्लू पुत्र लखया, हरेंद्र, राजकुमार पुत्र खिलाड़ी, बबीता पत्नी टोनी, कुसुम पत्नी मेवाराम , बाबूराम पुत्र होशियार सिंह, संत कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह, अनिल पुत्र सौदान सिंह, महेंद्र, रामपाल, रामधन पुत्र सौनाथ और धर्मवीर सिंह की पुत्रवधू समेत 25 से ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार बन चुके हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि आज तक भी स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांव में नहीं आई है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले समीपवर्ती गांव मुस्तफाबाद में एक स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी और उसने ग्राम में सूचना भिजवाई थी कि जिसे अपनी जांच करानी हो तो वह इस गांव में आ जाए ,9रू00 बजे सूचना भिजवाई गई थी कि टीम आ चुकी है

और कुछ ही देर बाद टीम वहां से भी वापस लौट गई थी। ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पचेंडा कलां में जहां हजारों की आबादी है और बीमारी बहुत विकराल रूप लेती जा रही है

यहाँ तुरंत सघन जांच कराई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री सोमवार को जिले में आ रहे है और मुस्तफाबाद पचेंडा उन्हें निरीक्षण के लिए भेजे गांवो की सूची में भी शामिल है। यहाँ भी मुख्यमंत्री दौरा कर सकते है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =