उत्तर प्रदेश

Agra News: धारदार हथियार से वार कर आबिद की बेरहमी से हत्या, वारदात में शामिल 6 नामजद गिरफ्तार

Agra News:  देर शाम आबिद नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आबिद को मंटोला के रास्ते मे संजू, धर्मेंद्र समेत नामजद लोगो ने घेर लिया था। सभी ने आबिद को जमकर मारा पीटा। हमले में आबिद के सिर में गंभीर चोट लग गई। हमलावर युवक, खून से लथपथ आबिद को रेलवे लाइन के किनारे मरणासन्न हालत में छोड़ गए। परिजनों को जानकारी हुई तो वो आबिद को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे।

गंभीर हालत को देखते हुए आबिद को एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आबिद की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। सैकडों की संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आबिद के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने वारदात में शामिल 6 नामजद लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता और घटना के चश्मदीद ने बताया कि मृतक आबिद लेडीज सैंडल बनाने का काम करता था। सोमवार को आबिद की छुट्टी थी। वो मंटोला क्षेत्र में घूम रहा था। तभी नामजद लोगो ने आबिद को घेर लिया और पीट पीटकर आबिद की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि मुकदमे में नामजद 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 12 =