Agra News: बिजली विभाग के कर्मियों ने नारायणी माता मंदिर मदिया कटरा का कनेक्शन काटा
टोरंट पावर ने मंदिरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं और बिल न भरने पर उनके विद्युत सप्लाई बंद की जा रही है। ताजा मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र के नारायणी माता मंदिर मदिया कटरा का है। इस मंदिर पर भी टोरंट ने स्मार्ट मीटर लगाया दिया। पुजारी बिल जमा नहीं कर सका तो टोरंट ने विद्युत सप्लाई काट दी।
पिछले तीन दिनों से इस मंदिर के अंधेरा है। इस कारण मंदिर का पुजारी आरती भी नहीं कर पा रहा है। मंदिर के पुजारी ने इस घटना को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। पुजारी भोला शंकर का कहना है कि पिछले तीन दिनों से इस मंदिर में लाइट नहीं है जिसके कारण भक्तों को परेशानी हो रही है। शाम के समय आरती करना भी मुश्किल हो रहा है। टोरंट वाले आए, लाल पर्चा पकड़ाया और कनेक्शन काट कर चले गए।
Agra News: मंदिर के पुजारी ने इस घटना को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अयोध्या में जाकर मंदिर को रोशनी से जगमगा रहे है तो वहीं आगरा में मंदिरों में अंधेरा हो रहा है। यह कैसी दोहरी नीति है। अब टोरंट का बिल न दे पाने वाले मंदिर अंधेरे में रहेंगे। मंदिर के पुजारी में योगी सरकार से मंदिरों को टोरंट से मुक्त करने की मांग की है।
