Agra News: घड़ी चांदनी क्षेत्र में सरेआम युवक शिवम और युवती पूजा की पीट-पीटकर हत्या
Agra News: थाना एत्तमाद्दौला के घड़ी चांदनी क्षेत्र में दिनदहाड़े सरेआम युवक शिवम और युवती पूजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान शिवम और पूजा के रूप में हुई है।घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते दिनदहाड़े सरेआम युवक शिवम और युवती पूजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घेरबांदी कर दी है। इसी के साथ जांच में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी अन्य को घटनास्थल के आसपास जाने की इजाजत नहीं है। इस दौरान हालात बिगड़ने की शंका को लेकर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है।
हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच जारी है। जांच के आधार ही अब हत्याकांड के असल कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल, इस डबल मर्डर हत्याकांड को अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग के तौर पर देखा जा रहा है।
मृतक शिवम के चांदी का कारीगर है तथा मृतक युवती पूजा उसके पड़ोस की रहने वाली थी। दोनों की सरेआम हत्या के बाद आसपास के लोग डरे हुए हैं। पुलिस द्वारा डॉग स्क्वाड टीम की मदद से घटना के मद्देनज़र साक्ष्य जुटाने का प्रयास जारी है। फिलहाल, अभितक कोई खास सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
भारी पुलिस बल और डॉग स्क्वाड टीम के अलावा मामले की जांच के लिए घटनस्थल पर एडीजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक सहित शीर्ष पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू पर जांच की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। फिलहाल सबूतों और गवाहों की तलाश जारी है।

