फिल्मी चक्कर

Satish Kaushik ने Go First Airlines पर पर लगाया गंभीर आरोप

Satish Kaushik ने गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन (Airlines) पर गलत तरीके से पैसे कमाने का आरोप लगाया है. सतीश ने बताया कि उनके साथ फ्लाइट में एक सीट को लेकर कैसा बर्ताव किया गया. उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट करते हुए पूरी घटना को डिटेल्स में बताया है.

Satish Kaushik ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एयरलाइन्स फ्लाइट जर्नी से जुड़ी घटना को डिटेल्स में बताते हुए पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा,’यह बहुत ही दुखद है गो फर्स्ट एयरवेज, इन्होंने यात्रियों से पैसा कमाने के लिए गलत तरीका निकाला है. मेरे ऑफिस से 2 सीट (Satish Kaushik/Ajay Rai) फर्स्ट रो में मिडिल सीट सहित 25 हजार रुपये में बुक की गई थीं लेकिन इन लोगों ने वह सीट किसी और पैसेंजर को बेच दी जबकि मेरे ऑफिस ने पेमेंट किया था.’

Satish Kaushik का ट्वीटउन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘क्या ये ठीक है? क्या एक पैसेंजर को परेशान करके ज्यादा पैसा कमाने का यह तरीका है? यह पैसा वापस पाने की बात नहीं है बल्कि आपकी बात सुने जाने की बात है. मैं फ्लाइट को रोक भी सकता था लेकिन मैं नहीं ऐसा नहीं किया क्योंकि बाकी लोगों को देखते हुए मैंने सोचा कि पहले ही 3 घंटे से सब लोग इंतजार कर रहे है. गुडलक गो फर्स्ट एयरवे.’

Satish Kaushik ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि जब मदद मांगी गई तो उनसे कहा गया कि वह पैसेंजर अगली फ्लाइट में जाएगा लेकिन पैसेंजर तो उसी फ्लाइट का था. Satish Kaushik  ने लिखा, ‘जब उस पैसेंजर को सीट नहीं मिली तो फ्लाइट रोक दी गई. इसके बाद मैंने फैसला किया कि उनको सीट दे देते हैं.

अच्छी बात यह है कि फ्लाइट अटेंडेंट और एयर हॉस्टेस ने मुझे इसके लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने यह भी कहा कि वह मेरा पैसा उस सीट के लिए वापस करवाएंगे लेकिन मैंने उनसे कहा कि ऐसा कभी नहीं होने वाला. और नतीजा एयरलाइन ने रिफंड करने से मना कर दिया.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + five =