उत्तर प्रदेश

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद में नया मोड़, आगरा के लाल किले में दबी है केशव देव जी की मूर्ति

Mathura News:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद में नया मोड़ आया है। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में नया वादा दायर किया है। अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्ति के दबे होने व उन पर मुस्लिम लोगों के चलने से हिन्दुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं.

नए वाद के मुताबिक, आगरा के लाल किले के अंदर दीवाने खास के पास बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे केशव देव की पौराणिक, बेशकीमती व रत्न जड़ित मूर्ति दबे होने का किया दावा किया गया है। साथ ही मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्ति के दबे होने व उन पर मुस्लिम लोगो के चलने से हिन्दू लोगों की भावनाएं आहत होने का किया दावा भी किया है। मामले का उल्लेख करते हुए औरंगजेब के मुख्य दरबारी साखी मुस्तेक खान द्वारा लिखित पुस्तक मासर ई आलम गिरी का दिया हवाला।

मामले में वाद के माध्यम से लाल किले में मौजूद बेगम साहिबा की सीढ़ियों का सर्वे कराकर मूर्ति निकलवाने की कि प्रार्थना की है। इसके लिए डायरेक्टर जरनल आरकोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ,अधीक्षक भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण आगरा , निदेशक भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण व केंद्रीय सचिव को बनाया पार्टी । सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में 11 बजे के बाद होगी सुनवाई ।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने मथुरा सिविल कोर्ट में एक नया वाद दाखिल किया. सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दायर वाद में दावा किया गया है कि आगरा के लाल किले के अंदर दीवाने खास के पास बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे टहूकर केशव देव की पौराणिक, बेशकीमती व रत्न जड़ित मूर्ति दबी है. वाद में प्रार्थना की गई है कि कोर्ट पुरातत्व विभाग से खुदाई करवाकर मूर्ति को बाहर निकलवाए.

 अपने  दावे के समर्थन में अधिवक्ता महेंद्र सिंह ने औरंगजेब के मुख्य दरबारी साखी मुस्तेक खान द्वारा लिखित पुस्तक मासर-ए -आलम गिरी का हवाला दिया है. वाद के माध्यम से लाल किले में मौजूद बेगम साहिबा की सीढ़ियों का सर्वे कराकर मूर्ति निकलवाने की कि प्रार्थना की गई है.

अर्जी में डायरेक्टर जरनल आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, अधीक्षक भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण आगरा, निदेशक भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण व केंद्रीय सचिव को पार्टी बनाया  गया है. इस अर्जी पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में 11 बजे के बाद सुनवाई होगी। गौरतलब है कि गुरुवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में जिला जज की अदालत में पहली सुनवाई हुई.

सीनियर डिविजन जज ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए 1 जुलाई को अगली सुनवाई तय की है. यह याचिका सितंबर 2020 में कोर्ट में दाखिल की गई थी, जो अब करीब दो साल बाद तब कोर्ट में सुनी गई, जब जिला अदालत ने आदेश दिया कि यह याचिका कोर्ट में दायर किए जाने योग्य है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =