87 भारतीयों को लेकर वतन लौटा एयर इंडिया का विमान
रविवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से एयर इंडिया का एक विमान 87 भारतीयों को लेकर वापस लौटा। विमान के नई दिल्ली पहुंचते ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने ट्वीट कर पीएम मोदी की सराहना करते हुए लिखा कि अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के बीच सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हर एक भारतीय की सुरक्षित घर-वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं के आने का सिलसिला तेज हो गया।
ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से @airindiain का विमान 87 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुँचा।
अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के बीच सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति वाले हमारे प्रधानमंत्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में हर एक भारतीय की सुरक्षित घर-वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) August 22, 2021
सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि इस मिशन में शामिल देश के जवानों के लिए आपके शब्दकोश में एक भी शब्द नहीं था क्या। हालांकि कई लोगों ने सरकार की इस कार्रवाई की सराहना भी की है। (Jyotiraditya Scindia) के ट्वीट पर कुछ ही मिनटों में लोगों के सैकड़ों कमेंट्स आ गए। कुछ एक लोग सिंधिया से दुबई की फ्लाइट शुरू होने संबंधित सवाल भी पूछ रहे थे, जिनके जवाब एयर इंडिया के वेरिफाइड हैंडल के जरिए दिए जा रहे थे।
#WATCH उत्तर प्रदेश: भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जिसने आज सुबह अफ़ग़ानिस्तान के काबुल शहर से उड़ान भरी थी वह गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतर गया है।
विमान में 168 लोग सवार हैं, जिसमें 107 भारतीय नागरिक हैं। pic.twitter.com/ryJ2WR2VQ0
— News & Features Network (@mzn_news) August 22, 2021
Jyotiraditya Scindia on Indian Stuck in Afghanistan: सिंधिया के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को लाने का श्रेय उन भारतीय भाई बंधुओं को भी दिया जाना चाहिए जो भारतीयों तक पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं सनातन कुमार सनी नाम के यूजर लिखते हैं कि आज भारत की विदेश नीति इतनी सफल है कि विपरित परिस्थितियों में भी फंसे भारतीयों को वापस ला पा रहे हैं।
वहीं एक सरवेंदर तिवारी ने भी सरकार की तारीफ करते हुए लिखा है कि मुस्लिम देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आप बधाई के हकदार हैं।
एयर इंडिया गूंज उठा भारत माँ के जयकारों से…!!!
अफगानिस्तान से वतन वापसी पर भारतीय नागरिकों ने भारत माता की जय के नारों से अपना हौसला बुलंद करते हुए सुरक्षित ताजिकिस्तान से दिल्ली की ओर रवाना हुए।
सबसे प्यारा हमारा हिंदुस्तान।
#Afghanistan #Taliban pic.twitter.com/DF4xyvpw0O— हितानंद Hitanand (@HitanandSharma) August 22, 2021
इन सबसे से अलग एक यूजर दंयाल कांची का कहना है कि भारत के खुफिया विभाग पर प्रश्न उठते हैं कि वह ऐसी परिस्थितियों को पहले भांप नहीं पाया, नहीं तो कई हिंदुस्तानियों को पहले ही निकाला जा सकता था। कई यूजर्स ने सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का समर्थन सिर्फ जय हिंद करके किया।
https://twitter.com/Kylo79402080/status/1429319477103976457?s=20

