उत्तर प्रदेश

गुजरात कैडर के IAS रहे एके शर्मा भाजपा में शामिल, MLC बनने के बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी।

गुजरात कैडर के IAS अफसर रहे अरविंद कुमार शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

ऐसी अटकलें हैं कि 12 MLC सीट (विधान परिषद) पर हो रहे चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्हें यूपी सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। शर्मा ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लिया था। उनका 2 साल का कार्यकाल बाकी था।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद शर्मा ने कहा कि कल रात में ही मुझे पार्टी ज्वॉइन करने के लिए कहा गया। खुशी है कि मुझे मौका मिला। मैं मऊ के एक पिछड़े गांव से निकला हूं
आईएएस बना और आज बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के होने के बावजूद भाजपा में शामिल होना बड़ी बात है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरा करूंगा।
भाजपा का मेंबरशिप फॉर्म भरते एके शर्मा (बाएं)। शर्मा मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

टाटा नैनो को गुजरात लाने में अहम भूमिका

 

शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में 11 अप्रैल 1962 को हुआ। 1988 बैच के गुजरात कैडर के IAS शर्मा ने पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से मास्टर्स किया। टाटा नैनो को गुजरात लाने, राज्य में निवेश और वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजनों में इनकी भूमिका अहम रही। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी और अमेरिका से स्ट्रक्चरिंग टैरिफ की ट्रेनिंग भी ली है।

 

18 साल से मोदी के भरोसेमंद

 

‘एके’ के नाम से पहचाने जाने वाले शर्मा के बारे में मशहूर है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वस्त ब्यूरोक्रेट्स में से एक हैं। बीते 18 साल से मोदी के भरोसेमंद हैं।
जून 2014 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर आने वाले शर्मा PMO में ज्वॉइंट सेक्रेटरी बनाए गए थे। 2017 में उन्हें एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *