वैश्विक

यूपी में ओवैसी की एंट्री से बीजेपी सांसद गदगद: साक्षी महाराज ने कहा- बिहार में मदद की, अब यूपी और बंगाल में भी करेंगे, सुरजेवाला ने कहा- सच्चाई सामने आ गई

अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार चुनाव में हमारी मदद की।

अब खुदा ओवैसी को उत्तर प्रदेश में भी ताकत दे। ओवैसी बंगाल में भी हमारी मदद करेंगे। साक्षी महाराज के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ओवैसी से गठजोड़ की सच्चाई सामने आ गई है।

दरअसल, साक्षी महाराज बुधवार को उन्नाव से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में कन्नौज के सौरिख इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर उनका स्वागत किया। तभी मीडिया से मुखातिब होते हुए साक्षी महाराज ने यह बयान दिया।

 

भाजपा पर मुसलमानों का बढ़ रहा विश्वास

 

साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। अब भाजपा मुसलमानों का विश्वास जीतने में, उनका विकास करने में लगी हुई है।

65 साल से हिंदुस्तान के मुसलमानों को तुष्टीकरण के आधार पर डराया गया कि भाजपा आ गई तो खा जाएगी। अरे भाई हम लोग तो लहसुन-प्याज नहीं खाते तो मुसलमानों को कैसे खा जाएंगे।

मुझे लगता है कि अब मुसलमानों को समझ में आ गया है कि वास्तव में उनकी सच्ची हितैषी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। बड़ी संख्या में मुसलमान भाजपा से जुड़ रहा है।

 

ओवैसी ने पूर्वांचल से शुरु किया है अपना चुनावी अभियान

बता दें कि AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के साथ UP में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 


ओवैसी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर से की है। आजमगढ़ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है।राजनीति के जानकारों का कहना है कि ओवैसी के बिहार में जाने से भाजपा को फायदा और तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचा था। यही वजह है कि विपक्षी दल ओवैसी को भाजपा की बी टीम कहते हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =