Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रक्तदान महादान है, इससे दूसरों को जीवन मिलता हैः सेल्वा कुमारी जे

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा आज प्रातः जिला चिकित्सालय में जाकर रक्त दान किया गया। उन्होने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है

 

क्योंकि दान किये गये रक्त से जरूरतमंद लोगोध्मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होने कहा कि रक्तदान करने अनेक रोगो को दरकिनार किया जा सकता है।

रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती। रक्दाताआें द्वारा दिये रक्त से प्रत्येक वर्ष लाखो मरीजों के जीवन को बचाया जा रहा है।

उन्होने कहा कि हर व्यस्क पुरूष व स्त्री रक्त दान कर सकता है। उन्होने कहा कि यू तो सभी प्रकार के दान की महत्ता है किन्तु रक्तदान महा दान है।

अनेक परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चोपड़ा ने जिलाधिकारी को प्रमाण पत्र भी दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =