उत्तर प्रदेश

कानपुर में अलकायदा का कनेक्शन, शहर में हाई अलर्ट जारी

कल लखनऊ (Lucknow) में एटीएस की टीम (ATS team) ने अलकायदा के दो आतंकियों (two terrorists) को गिरफ्तार किया है। यूपी ATS की टीम ने बड़ी सजिस का पर्दाफास किया है। गिरफ्तार 2 आतंकियों के फरार साथियों की तलाश में ATS ने कानपुर (Kanpur) में दबिश दी। बताया जा रहा है कि कानपुर के जाजमऊ, चमनगंज और बेकनगंज से चार – पांच संदिग्ध उठाए गए हैं।

कानपुर में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस देर रात तक रेलवे स्टेशन (Railway Station) और बस स्टैंड (Bus Stand) पर चेकिंग अभियान (Checking Campaign) चलाती रही। सभी डीसीपी को अपने – अपने क्षेत्र में अलर्ट जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ एलआईयू (LIU) को भी सक्रिय किया गया है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ और कानपुर यूनिट ने शहर से चार – पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है। इसके साथ ही कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। लखनऊ के आतंकियों से मोबाइल फोन बरामद किया है जिसमें नंबर खंगाले जा रहे हैं।

अलकायदा के आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश में थे। इसी के साथ आतंकियों के निशाने पर शहर के कुछ रक्षा प्रतिष्ठान भी थे। इनके पास से यहां के कुछ दस्तावेज और नक़्शे बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ में गिरफ्तार आतंकी कई बार शहर आए। यहां से मोबाइल भी खरीदा और अपने साथियों से कई बार मीटिंग भी की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20747 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =