उत्तर प्रदेश

Aligarh News: नुमाइश कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस के साथ-साथ जमकर पैसे भी लुटाए गए

Aligarh News: नुमाइश कार्यक्रम के दौरान डांस के नाम पर जमकर फूहड़ता परोसी गई. मामला यहीं नहीं रुका. नुमाइश में वैराइटी शो के नाम पर अश्लील डांस के साथ-साथ जमकर पैसे भी लुटाए गए. दरअसल अलीगढ़ हर साल नुमाइश का कार्यक्रम होता है. इस मामले को लेकर नुमाइश कमेटी के सदस्य से जब पूछा गया तो वह बोले कि यह चिंताजनक है और इसको लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी. इस तरह की अश्लीलता को रोकने का वह समर्थन करते हुए नजर आए.

असल में नुमाइश कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व युवतियों के फूहड़ डांस और उन पर पैसे लुटाए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है. हर साल यहां होने वाले नुमाइश कार्यक्रम में इस साल वैराइटी शो के नाम पर पहले तो जमकर अश्लीलता परोसी गई. वहीं डांस करने आईं लड़कियों पर जमकर पैसों की बारिश की गई. कहा यह भी जा रहा है कि ऐसा सिर्फ इसी साल नहीं हो रहा है. हैरानी की बात यह भी है कि नुमाइश के लिए प्रशासन ही अनुमति देता है.

इस कार्यक्रम के लिए बाकायदा लोगों से एंट्री टिकट लिया जाता है. इस शो के आयोजन को लेकर जो बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, उनमें पहला तो यही है कि खुलेआम अश्लीलता परोसने वाले इस आयोजन को प्रशासन से अनुमति कैसे मिल रही है. दूसरा यह कि आयोजक इसे रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं और यहां डांस करने वाली महिलाएं व युवतियां कौन हैं, कहां से आती हैं? क्या मजबूरी है? नृत्य कला के नाम पर जिनसे यह अश्लीलता करवाई जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 16 =