उत्तर प्रदेश

Aligarh: AMU एसएस नार्थ में हर्ष फायरिंग, रेहान को लगी गोली

Aligarh जमानत पर रिहा होकर एएमयू के एसएस नार्थ हॉल पहुंचे पूर्व छात्र शोएब उर्फ याया व उसके साथियों ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हर्ष फायरिंग कर दी। इस घटना में जांघ में गोली लगने से एक छात्र रेहान जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

अदालत और पुलिस तमाम हिदायतों के बाद भी एएमयू इंतजामिया कैंपस में बाहरियों व पूर्व छात्रों की गतिविधियों को रोक नहीं पा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी जांच की बात कह रहा है। जख्मी छात्र रेहान एएमयू में बीए का छात्र है और मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। घटना के समय वह खाना खाने हॉल से बाहर जा रहा था। छात्र को गोली लगने की सूचना पर प्रॉक्टर टीम और सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई। घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस दौरान फायरिंग करने के आरोपी फरार हो गए।

 प्रॉक्टोरियल टीम ने सीसीटीवी की मदद से जांच की बात कही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विजय सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से छात्र जख्मी हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + nineteen =