उत्तर प्रदेश

Aligarh News: लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, किया तीन हिंदू लड़कियों को भी बरामद

Aligarh News: पुलिस ने झारखंड से लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे इस नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने उनके पास से तीन हिंदू लड़कियों को भी बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि नौकरी का झांसा देकर झारखंड से लड़कियां लाई जाती हैं. 

इस गिरोह पर शादी के नाम पर लड़कियों को बेचने का भी आरोप है. फिलहाल, थाना गांधी पार्क पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. गिरोह को गांधी पार्क थाने के बस स्टैंड से पकड़ा गया है.

दरअसल, यह गिरोह झारखंड से नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को बेचने का काम करता था. आरोप है कि झारखंड से हिंदू लड़कियों को लाकर शादी के नाम पर बेचा जाता है. पूछताछ में यह मालूम हुआ है कि मुस्लिम युवक हिंदू के नाम से आधार कार्ड बनाकर काम कर रहा था.

ज्यादातर पीड़ित महिलाएं हिंदू हैं, जिनको नौकरी के नाम पर बहला-फुसला कर अलीगढ़ के आसपास क्षेत्र में बेचा जाता है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के जरिए यह गिरोह अलीगढ़ आया हुआ था. वहीं एक व्यक्ति की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों की मदद से गांधी पार्क बस स्टैंड पर इन सबको पुलिस ने गिरफ्तार किया.

बताया जाता है कि अलीगढ़ के अतरौली के रहने वाले राजेश शादी के लिए इदरीश नाम के व्यक्ति के साथ झारखंड गया था. वहां राजेश से मारपीट कर 80 हजार रुपए छीन लिये और पुलिस से पकड़वा दिया. राजेश किसी तरीके से झारखंड से बचकर अलीगढ़ पहुंचा. इदरीश ने शादी के लिए एक बार फिर राजेश से संपर्क किया और इस बार शादी के लिए ढाई लाख रुपए मांगे. लेकिन राजेश ने चतुराई दिखाते हुए उसे अलीगढ़ बुला लिया.

इसके बाद इदरीश चार लड़कियों के साथ गांधी पार्क बस स्टैंड पहुंचा. इदरीश ने भरोसा दिलाया कि तुम्हारी शादी करवा देंगे. वहीं, राजेश से रुपये सौंपने को कहा. रुपये देने से इनकार करने पर इदरीश ने पुलिस से फंसवा देने की धमकी दी.

लेकिन राजेश मुश्किल से जान बचाकर भागा और अलीगढ़ पुलिस को फर्जी शादी कराने वाले गिरोह को रंगे हाथ मंगलवार को पकड़वा दिया. वहीं, पुलिस ने चार लड़कियों सहित सात लोगों को गांधी पार्क बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =