उत्तर प्रदेश

Aligarh News: एक ही रात में चार घरों से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी

Aligarh News गोंडा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गावों से चोर एक ही रात में चार घरों से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। गांव नगला फकीरा और गिलहटा में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चोरी की घटनाओं के लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है।

गांव नगला फकीरा निवासी राकेश कुमार का परिवार बुधवार रात दस बजे खाना खाकर नीचे बरामदे में सो गया। ऊपर के कमरों का ताला लगा हुआ था। रात में चोर घर में घुस आए। कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से जेवर चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह राकेश की पत्नी कमरों में सफाई करने पहुंची देखा ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ता था। अलमारी में रखे जेवर गायब थे। राकेश ने बताया कि चोर चार अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, एक जंजीर आदि सहित पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए।

थोड़ी देर बाद राकेश के पड़ोसी चंद्रपाल सिंह के यहां भी चोरी की सूचना मिली। चन्द्रपाल ने बताया कि चोर दो जंजीर, दो कोंधनी, दो अंगूठी, दस हजार रुपये अन्य चांदी का सामान चुराकर ले गए हैं। गांव गिलहटा से भंवर सिंह व मुकेश के घर से चोर 11 अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक जंजीर, छह सोने की चूड़ी, कुंडल, पायल, कोंधनी, बिछुआ सहित 2500 रुपये चोरी कर ले गए। एक ही रात में चार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 2 =