उत्तर प्रदेश

Bareilly: इंस्टाग्राम पर किशोर की ओर से की गई धार्मिक टिप्पणी से कस्बे में तनाव

Bareilly  शीशगढ़ में इंस्टाग्राम पर किशोर की ओर से की गई धार्मिक टिप्पणी से कस्बे में तनाव फैल गया गया। दूसरे समुदाय की भीड़ ने पहले थाना घेरा, फिर आरोपी के घर पहुंच गई। भीड़ ने बाहर से घर बंद कर पथराव किया। समझाने पहुंचे सीओ से भी धक्कामुक्की कर दी। देर रात हजारों लोगों की भीड़ घर के सामने मैदान में बैठ गई। रात करीब दो बजे पुलिस ने दोनों किशोरों को पकड़ लिया, तब जाकर भीड़ शांत हुई। 

शीशगढ़ कस्बे में रामलीला ग्राउंड के सामने रहने वाला शख्स मोबाइल कंपनी का स्थानीय डीलर है। उनका 14 साल का बेटा कक्षा नौ में पढ़ता है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर बहस के दौरान उसके बेटे ने दूसरे समुदाय को लेकर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी कर दी। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया। फिर उस पर तीखे कमेंट लिखकर वायरल किया गया। शुक्रवार शाम तक मैसेज पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गया।

रात नौ बजे भीड़ ने पहले थाना घेर लिया। तमाम व्यापारी भी दुकानें बंद कर भीड़ में शामिल हो गए। यहां कुछ लोगों ने थाने के अंदर जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थाने से पुलिस की टीम आरोपी के घर के लिए रवाना हुई तो पीछे से भीड़ भी पहुंच गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twenty =