notice
उत्तर प्रदेश

Thakur Shri Bankey Bihari Ji Temple, Vrindavan में आने वाले भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी

 Thakur Shri Bankey Bihari Ji Temple, Vrindavan में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने हरियाली तीज पर मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी की है

  जिसमें कहा गया है कि श्रद्धालु अपने साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और मरीजों को मंदिर में न लाएं। इसके साथ ही जेबकतरों और मोबाइल चोरों से भी सावधान किया है। स्वर्ण हिंडोला में ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने को लेकर मंदिर प्रबंधन ने मंदिर की अंदर व्यवस्था के लिए 60 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं।

अब मंदिर में 160 सुरक्षा गार्डों को श्रद्धालुओं को निकास द्वारा की ओर बढ़ाने और भीड़ के बीच में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। निजी सुरक्षा एजेंसी से लाए गए सुरक्षा गार्ड मंदिर के सभी प्रवेश एवं निकास मार्ग के अलावा मंदिर के चौक में जगमोहन में भी तैनात रहेंगे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =