Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विद्युत कर्मियों के आतंक से गरीब ग्रामवासी परेशान

मुजफ्फरनगर। शहर के निकटवर्ती गांव कुकड़ा के ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि नवीन मंडी स्थल स्थित बिजली घर पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी गण विजिलेंस की पुलिस टीम अपने साथ लेकर रात के समय में गांव वासियों के घरों पर जाकर छापा मारकर अवैध वसूली करने का कार्य करते हैं जो व्यक्ति मौके पर विद्युत कर्मियों को रिश्वत की मोटी रकम दे देते हैं वह विद्युत कर्मियों के विद्युत कर्मियों के प्रकोप से बच जाते हैं और जो गरीब व्यक्ति मौके पर विद्युत कर्मियों को अवैध रूप से रिश्वत नहीं देता है विद्युत कर्मी उनकी रिपोर्ट दर्ज करा देते हैं

घबराकर गरीब व्यक्ति जब बिजली घर अथवा टाउन हॉल विद्युत विभाग में जाकर संपर्क करते हैं तो उन्हें ज्यादा लोड चलाने की बात कहकर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना बताते हैं और सौदेबाजी होने पर उन्हें 50 या 60000 का इंतजाम करने के लिए है कहा जाता है किंतु नवीन मंडी स्थल बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजीनियर व उनके सहयोगी द्वारा विद्युत कर्मियों से पीड़ित व्यक्तियों से 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से लेकर उन्हें 4585 रुपए की रशीद थमा देते हैं देखा जाए तो विद्युत विभाग इस तरह के कार्य कर जनता में अपनी छवि धूमिल कर रहा है जिस पर किसी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है लेकिन हम आपको बता दें कि विद्युत विभाग द्वारा पीड़ित नानू पुत्र रह मु निवासी मस्जिद वाली गली ग्राम कुकड़ा मुजफ्फरनगर के साथ भी यही किया गया जिसके घर विद्युत अधिकारियों द्वारा चेकिंग रिपोर्ट में दर्शाया गया था कि उसके घर में फ्रिज कूलर कौन थे तुल्लू पंप आधी ज्यादा पावर के उपकरण दर्शाए गए थे जबकि नानू बेहद गरीब जिसके घर में टेबल पंखा व लाइट है किंतु विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीणों की रिपोर्ट करा कर उन्हें डरा दिया जाता है

ग्राम वासियों ने विद्युत कर्मियों पर लगाया बेवजह अवैध वसूली करने का आरोप

उसके बाद उनसे बड़े स्तर पर अवैध वसूली करके उनका मामला निपटा दिया जाता है ऐसे में गरीब जनता की मेहनत की कमाई विद्युत कर्मियों की जेब में जा रही है और गरीब जनता विद्युत विभाग की इस कार्यप्रणाली की वजह से भूखों मरने की कगार पर पहुंच रहे हैं इसका जिम्मेदार कौन सबूत के तौर पर विद्युत विभाग द्वारा दी गई राशि खबर की साथ में अटैच है जिसे आप लोग देख सकते हैं विद्युत कर्मियों द्वारा नानू से भी रु 25000 वसूले गए हैं लेकिन रशीद उसे 4585 यूपीए की दी गई है जब इस संबंध में गांव वासियों से बात की गई तो गांव वासियों ने कहा कि हम लोग विद्युत विभाग से तंग आ गए हैं और हमें कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है अब ऐसे में हम कहां जाएं गांव वासियों ने मांग की है कि विद्युत विभाग से उनकी जान बचाई जाए।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =