उत्तर प्रदेश

Amethi: 4 वर्षीय मासूम से 55 साल के अधेड़ ने किया रेप का प्रयास

Amethi कोतवाली क्षेत्र एक गांव में दो दिन पहले 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई. अमेठी कोतवाली पुलिस पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया. एफआईआर दर्ज करने के बाद मासूम की मेडिकल जांच कराने के साथ ही जांच व आरोपी बुजुर्ग की तलाश शुरु कर दी है.

जानकारी के मुताबिक अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने पिता के साथ बुधवार को मासूम पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी. घर में ही टीवी देखने के दौरान मासूम का पिता किसी काम से घर लौट गया. मासूम को अकेला देख पड़ोसी उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा.

इसी दौरान पिता वापस लौटा और 4 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास को देखा तो मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दे दी. पीड़ित पिता का आरोप है कि महिला व बालिका सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाली अमेठी कोतवाली पुलिस मासूम से दुष्कर्म केमामले को दो दिन तक दबाने की कोशिश में जुटी रहीं.

दरअसल मासूम के पिता का आरोप है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने आरोपी के पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस ने मोबाइल पर बात कर मामले को दबाने की कोशिश करते हुए समझा कर लौट गए. पीड़ित मासूम के पिता ने गुरुवार को मामले की लिखित सूचना भी पुलिस को दी, लेकिन इसके बाद भी अमेठी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की. थकहार गया लेकिन पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद मामले को दबाने की कोशिश में जुटी पुलिस भी हरकत में आ गई. अमेठी पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता मासूम की मां से दूसरी तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर मासूम की मेडिकल जांच कराने में जुट गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21122 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =