Amethi News: गला दबाकर नैनहा गांव निवासी रामकुमार यादव की हत्या
Amethi News: संग्रामपुर थाना के अंतर्गत नैनहा गांव निवासी रामकुमार यादव अपने घर से चाय और किराने की दुकान चलाता था। वो रोज की तरह बीती रात भी घर से खाना खाकर दुकान पर सोने के लिए आया था, लेकिन शनिवार सुबह जब ग्रामीण उसके दुकान पर गए, तो उसकी दुकान को बंद पाया।
पास आकर ग्रामीणों ने देखा, तो रामकुमार का शव बेंच पर उल्टा पड़ा था और उसके दोनों पैर बंधे हुए थे, उसके गले पर निशान था। उसकी गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसके पास लगभग दो बीघा खेत था, उसके तीन बेटे हैं। जिनमें दो विदेश में रहते हैं और एक घर पर रहता है। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है।
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा। वहीं, मृतक के बेटे ने बताया कि दुकान में रखे लगभग 30 रुपए लूटकर मेरे पिता जी की हत्या कर दी गई। दुकान का सामान भी गायब हो गया है।
एडिशनल एसपी अमेठी विनोद कुमार ने बताया कि रामकुमार यादव की लाश मिली है। जिस पर चोट के निशान हैं जिस को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।

