उत्तर प्रदेश

Amethi News: 35 टन सरिया लदा ट्रक लूट ले गए बदमाश, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Amethi News  सरिए से लदा ट्रक लेकर झारखंड से पीलीभीत जा रहे ड्राइवर को अगवाकर कार सवार बदमाश फरार हो गए. बदमाशों ने ड्राइवर की पिटाई के बाद अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे फेंक दिया. किसी तरह थाने पहुंचे पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर दी. वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल यह पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के हाईवे का है, जहां सोमवार की रात झारखंड के रूंगटा माइंस से करीब 35 टन सरिया लादकर पीलीभीत जा रहे ट्रक ड्राइवर को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया. ड्राइवर को अगवा करने के बाद बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए और ड्राइवर को अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे फेंक दिया.

पीड़ित ड्राइवर सुनील सिंह ने किसी तरह से मुसाफिरखाना कोतवाली पहुंचकर अपनी आपबीती बताई. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुसाफिरखाना क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित ड्राइवर की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया.

वहीं, पूरे मामले पर मुसाफिरखाना क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुसाफिरखाना कोतवाली में धारा-392 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. ड्राइवर सुनील सिंह झारखंड से करीब 35 टन सरिया लेकर पीलीभीत जा रहा था. ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − two =