भारत लाया गया गैंगस्टर, फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई भागा था Deepak Boxer
गैंगस्टर Deepak Boxer को आज सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम मेक्सिको से दिल्ली लेकर पहुंची. आपको बताएं कि, दिल्ली पुलिस ने FBI की मदद से मंगलवार को मेक्सिको से दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार किया था. यह पहली बार है जब किसी अपराधी को मेक्सिको जैसी जगह से लाया गया है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई महीनों से गैंगस्टर दीपक बॉक्सर पीछा कर रही थी, दिल्ली-एनसीआर में इससे बड़ा गैंगस्टर कोई नहीं.
दिल्ली स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया, दीपक बॉक्सर पिछले 5 वर्षों से 10 सनसनीखेज मामलों में शामिल है. उन्होंने बताया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के मुताबिक, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने विदेश भागे लोगों की तलाश शुरू कर दी है.
#WATCH | Detained gangster Deepak Boxer has been brought to Delhi airport from Mexico. Special CP, Special Cell HGS Dhaliwal was also present at the airport.
He was absconding in many cases including the murder of a builder in Delhi's Civil Lines. pic.twitter.com/z5dF3TeiXx
— ANI (@ANI) April 5, 2023
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया, दीपक बॉक्सर इसी साल जनवरी में फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई भाग गया था. वह अलग-अलग देशों की यात्रा करता रहा और मैक्सिको पहुंचा. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 2 अनुभवी अधिकारी मैक्सिको गए. मैक्सिको पुलिस और एफबीआई की मदद से दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार किया गया. हमारी टीम उसे बुधवार को भारत लाएगी. पुलिस ने दीपक की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.
पुलिस के अनुसार गैंगस्टर Deepak Boxer बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के सिलसिले में वांछित था, जिसकी पिछले साल 23 अगस्त को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोगी-दीपक ‘बॉक्सर’ गिरोह के ‘शार्पशूटर’ अंकित गुलिया ने कथित तौर पर गुप्ता की हत्या की थी. दीपक ने फेसबुक पर गुप्ता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि प्रतिद्वंद्वी टिल्लू गिरोह के साथ निकटता के कारण उसकी हत्या की गई.

