उत्तर प्रदेश

Amethi News: युवक का शव फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप, स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ

Amethi News संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दूर सोलर पैनल के एंगल के सहारे युवक का शव फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया. काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के कस्थूनी पूरब गांव के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ओझा का गांव के बाहर खेत में लगे सोलर पैनल के एंगल के सहारे फंदे पर शव लटका मिला. काफी देर बाद जब परिजन युवक को खोजते हुए खेतों की तरफ गए तो शव देखकर सन्न रह गए. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

मृतक के चाचा चंद्रशेखर ओझा ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे सुरेंद्र घर से निकला और बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी. काफी देर बाद जब पत्नी उठी तो दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा बंद था, जिसके बाद उसने परिजनों को फोन किया. फोन के बाद परिजन दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर दाखिल हुए और पत्नी के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी. लेकिन उसका कहीं पता न चला. काफी देर बाद जब खेतों की तरफ गए तो सुरेंद्र का शव सोलर पैनल में लगे एंगल के सहारे गमछे से लटका था.

एसएचओ ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चला है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =