उत्तर प्रदेश

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है।  प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) आरिफ महमूद द्वारा घोषित की गई प्रदेश की नई कार्यकारिणी में मेरठ से तीन नेताओं को पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी दी गई हैं। इनमें आतिर रिज़वी को प्रदेश महासचिव(संगठन) के अलावा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा कलवा कुरैशी और प्रमित जॉनसेन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष सहित कुल 31 लोगों को जगह दी गई है जिसमें 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महासचिव तथा 12 प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए हैं। आतिर रिज़वी को प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया है वह सम्पूर्ण संगठन का कार्य देखेंगे और साथ-साथ प्रदेश प्रवक्ता की भी ज़िम्मेदारी दी गई है वही शफ़ीक़ सिद्दीकी को प्रदेश सचिव के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी है।

राष्ट्रीय लोक दल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वह राष्ट्रीय लोकदल से अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे और साथ ही साथ राष्ट्रीय लोकदल और चौधरी जयंत सिंह जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे, वहीं आगामी निकाय चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को संपूर्ण प्रदेश के अंदर अधिक से अधिक वोटों से जिताने का कार्य करेंगे तथा अल्पसंख्यक समाज में जाकर अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराएंगे।

राष्ट्रीय लोक दल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रालोद पश्चिम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगा। बता दें कि इससे पहले अगस्त 2022 में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खालिद मसूद को राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =