वैश्विक

Instagram influencer प्रिया सिंह को कार से कुचलने की हुई थी कोशिश, अश्वजीत गायकवाड़ गिरफ्तार

ठाणे रनओवर मामले में पुलिस की एसआईटी ने मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार कर लिया है. अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने की घटना हुई थी. जब Instagram influencer प्रिया सिंह अपने प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गयी थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और प्रिया सिंह कार में से अपना सामान लेकर जाने लगी, इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. मालूम हो अश्वजीत गायकवाड़ महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे हैं.

महाराष्ट्र के ठाणे में प्रेमिका Instagram influencer प्रिया सिंह को कुचलने की कोशिश की जांच के लिये एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुचले जाने की इस कोशिश में युवती घायल हो गयी है, जिसका इलाज जारी है. ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसे दो साथियों के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), एवं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) समेत विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Instagram influencer प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना दर्द बयां किया. उसने बताया कि उसका दाहिना पैर टूट गया है और सर्जरी के बाद उसके पैर में रॉड लगानी पड़ी है. प्रिया ने बताया कि उसे करीब 3 से 4 महीने बिस्तर पर रहना होगा. जोट की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया. प्रिया ने बताया, उसके बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ ने उन्हें थप्पड़ मारा, गर्दन दबाने की कोशिश की. प्रिया ने बताया, मैंने उसे दूर धकेलने की कोशिश की, तो उसने मेरा हाथ काटा, मुझे पीटा, मेरे बाल खींचे. उसके दोस्त ने अचानक मुझे जमीन पर धकेल दिया.

Instagram influencer महिला को घायल करने के आरोप में महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे सहित तीन लोगों को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) महेश पाटिल ने तीनों की पहचान अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पटेल और सागर शेडगे के रूप में की है.

पाटिल ने एक बयान में कहा, “तीनों आरोपियों को रात आठ बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार किया गया. घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक लैंडरोवर को जब्त कर लिया गया है. कासारवडवली पुलिस आगे की जांच कर रही है.”

पुलिस के अनुसार, घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को यह घटना हुई थी, जब ‘इन्फ्लूएंसर’ प्रिया सिंह (26) गायकवाड़ से मिलने गयी थीं. इन्फ्लूएंसर ऐसे लोग को कहा जाता है जो सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं.

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह होटल में गायकवाड से मिलने गई थी और इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई. प्रिया ने दावा किया कि जब वह आरोपी की कार में से अपना सामान लेकर जाने लगीं, तभी गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उन्हें कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ तथा दो अन्य के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), एवं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) समेत विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + fifteen =