खेल जगतवैश्विक

Argentina ने फ्रांस को हराकर फुटबॉल विश्व कप का अपना तीसरा खिताब जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Argentina ने रविवार को फ्रांस को हराकर फुटबॉल विश्व कप का अपना तीसरा खिताब जीता. अर्जेंटीना की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों की कौशल की भी तारीफ की.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए फ़्रांस को बधाई! उन्होंने फाइनल के रास्ते में अपने कौशल से फुटबॉल प्रशंसकों को खुश किया.’ इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘यह सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा. फीफा चैंपियंस बनने पर अर्जेंटीना को बधाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. अर्जेंटीना और मेसी के करोड़ों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत पर खुशी मना रहे हैं.’

Argentina पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4 . 2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना. अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेस्सी की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई, जिससे वह 2014 में चूक गए थे. डिएगो माराडोना (1986) के बाद उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप दिलाकर महानतम खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया. मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों और दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे फुटबॉल प्रेमियों की सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल पल पलटता रहा.

Argentina ने 80वें मिनट तक मेस्सी (23वां मिनट ) और एंजेल डि मारियो (36वां मिनट ) के गोलों के दम पर 2 . 0 की बढत बना ली थी लेकिन एमबाप्पे ने 80वें और 81वें मिनट में दो गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खिंच दिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 8 =