Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आर्य समाज ने धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर आक्रोश जताया

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज ने हिंदुओ के खिलाफ धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर आक्रोश जताया है। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि साजिश के तहत कराए जा रहे हिंदुओ के धर्मांतरण के खिलाफ देश में कड़े कानून लागू किये जायें।

संतोष विहार में वैदिक संस्कार केंद्र पर भजनोपदेशक दीपचंद पथिक के अभिनंदन समारोह में आर्य समाज ने वेस्ट यूपी में बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त की। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि मूक बघिर, दिव्यांग, बेघर और गरीब लोगों को साजिश से मुस्लिम बनाने का अभियान राष्ट्र के लिए खतरा है।

बेटियां और महिलाएं निशाने पर है। आर्य समाज के सभी संगठन गलत धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद करें।आर्य संस्कृति प्रचार संघ अध्यक्ष आनंद पाल सिंह आर्य ने कहा कि धर्मांतरण न रोका गया तो समाज में नफरत बढ़ेगी। वरिष्ठ वेद प्रचारक आर.पी.शर्मा तथा गांधी कालोनी आर्य समाज के गजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार से धर्मांतरण के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की।

वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ हुआ। रुड़की के इकबालपुर से पधारे वृद्ध भजनोपदेशक दीपचंद पथिक को अंगवस्त्र एवं दस हजार की सम्मान राशि भेंट की गई। डॉ. सतीश कुमार आर्य ने भजन सुनाया। आर्य समाज आनंद पुरी प्रधान जनेश्वर आर्य, मंगत सिंह आर्य, अथर्व भारद्वाज, लक्ष्यदेव आदि मौजूद रहे। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eighteen =