वैश्विक

Asam पुलिस ने चोरी से ब्रिज की साइट से समान उठा लिया है : मिजोरम का दावा

Asam और मिजोरम के बीच विवाद एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है। मिजोरम ने असम पुलिस पर चोरी का केस दर्ज किया है। मिजोरम की तरफ से दावा किया गया है कि असम पुलिस ने चोरी से ब्रिज की साइट से समान उठा लिया है। वहीं असम सरकार ने रविवार को आरोप लगाया कि मिजोरम के अधिकारियों ने हैलाकांडी में उसके क्षेत्र में प्रवेश किया और पुल का निर्माण शुरू कर दिया है।

मिजोरम की तरफ से कहा गया है कि शुक्रवार को असम के पुलिस कर्मियों ने कोलासिब के बैराबी उपखंड में मिजोरम की सीमा आकर ब्रिज निर्माण के समान को उठा लिया है। वहीं असम के हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने कहा है कि घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब मिजोरम के कुछ मजदूर रामनाथपुर पुलिस थाना क्षेत्र के काचूरथाल में एक पुल का निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘रामनाथपुर के थाना प्रभारी और उनके गश्ती दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोका। उन्होंने इसे मिजोरम द्वारा अतिक्रमण करार दिया और कहा कि उन्हें असम की तरफ पुल बनाने का कोई अधिकार नहीं है।’’

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि शनिवार को मिजोरम से 40 से 50 सुरक्षाकर्मी पुल वाली जगह पहुंचे और उनमें से कुछ तो असम की तरफ आ गये जो ‘सीमावर्ती क्षेत्र में अमन-चैन बनाकर रखने के लिए पांच अगस्त को दोनों राज्यों द्वारा जारी संयुक्त बयान का पूर्णतया उल्लंघन’ है। उन्होंने दावा किया कि असम के स्थानीय पुलिस दल ने मिजोरम के सुरक्षा दस्ते से असम के क्षेत्र से जाने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘असम का रुख जोरदार तरीके से रखने के वास्ते और मिजोरम के बलों को असम की तरफ से वापस करने के लिए असम पुलिस के करीब 200 कर्मी तथा कमांडो मेरे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में रविवार सुबह काचूरथाल पहुंचे।’’ 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 18 =