खेल जगत

Australia के गेंदबाज Nathan Lyon 400 टेस्ट विकेट के क्लब में शामिल हुए

Australia के स्पिनर नेथन लियॉन Nathan Lyon ने ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले ग्लेन मैक्ग्राथ और शेन वार्न ये कारनामा कर चुके हैं. वहीं इस मैच में नेथन लियॉन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज कर ली.

इससे पहले मैच के तीसरे दिन के बाद इंग्लैंड 2 विकेट पर 220 रनों के स्कोर के साथ मैच में वापसी करने की कोशिश कर रही थी. ऐसा लग रहा था कि डेविड मलान और कप्तान जो रूट टीम को वापस मैच में ला सकते हैं, लेकिन चौथे दिन के खेल के पहले सेशन में ही मैच ऑस्ट्रेलिया के खेमें में चला गया. डेविड मलान के आउट होते ही नेथन लियॉन ने ओलिवर पोप,  ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड को आउट कर दिया.

नेथन लियॉन ने 400 विकेट लेने के लिए 101 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने वर्ष 2011 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में डेब्यू किया था. नेथन लियॉन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर कुमार संगकारा का विकेट हासिल करके रेकॉर्ड बनाया था. वह टेस्ट करियर में एक इनिंग्स में 18 बार 5 विकेट और 3 बार 10 विकेट हासिल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नेथन लियॉन से आगे सिर्फ दो ही गेंदबाज़ हैं. शेन वार्न जहां 708 विकेट ले रखे हैं, वहीं ग्लेंन मैक्ग्राथ के नाम 641 विकेट हैं.

आज 400 विकेट क्लब में शामिल होने वाले नेथन लियॉन 10 साल पहले तक ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान में ग्राउंड्स मैन के रूप में काम करते थे. यहां से उन्होंने खेलना शुरू किया और आज कई बुलंदियां छू चुके हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 16 =