खेल जगतवैश्विक

रॉकेट का मलबा गिरने से दशहत में आए क्वारंटीन में रह रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

माले: कोच, कमेंटेटर और अधिकारियों सहित लगभग 37 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स वर्तमान में मालदीव में अपने क्वारंटीन अवधि को पूरा कर रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सीजन के स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच चीनी रॉकेट के मलबा के हिंद महासागर में गिरने के कारण हुई आवाज से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दहशत में आ गए. इन लोगों में स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर और पैट कमिंस शामिल हैं.

डेविड वॉर्नर ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार को सुबह लगभग 5:30 बजे (मालदीव समय) धमाकेदार आवाज सुनी थी. विशेषज्ञों का कहना है कि हमने जो आवाज सुनी, वह रॉकेट गिरने की आवाज नहीं थी बल्कि वो वातावरण में रॉकेट के कारण जो क्रैक हुआ है उसकी आवाज थी.

ऑस्ट्रेलिया टीम निर्धारित क्वारंटीन अविधि पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी. इस वक्त सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वह जल्द से जल्द अपने परिवार से मिल सके.

चीन ने गत 29 अप्रैल को रॉकेट लॉन्च किया था लेकिन समझा जाता है कि रॉकेट का कंट्रोल छूटने के कारण वो पृथ्वी के एटमोसफेयरमें दाखिल हो गया था. चीन स्पेस इंजीनियरिंग अधिकारी ने कहा था कि मलबे का ज्यादातर हिस्सा वायुमंडल में जल जाएगा इसलिए इससे खास नुकसान नहीं होगा.

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना के कारण आईपीएल स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सदस्यों को मालदीव भेजा था क्योंकि भारत में कोरोना के मामलों को देखते हुए यहां से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =