खेल जगत

आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे हुए मैचों में खेलते हुए नज़र आएंगे श्रेयश अय्यर

आईपीएल सीजन 14 के पहले हिस्से में श्रेयश अय्यर चोटिल होनो की वजह से नहीं खेल पाए थे. श्रेयश अय्यर के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को टीम की कमान दी. ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने ना सिर्फ अच्छा प्रदर्शन किया है बल्कि 8 में से 6 मुकाबले जीतकर वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना लगभग तय हो चुका है.

लेकिन आईपीएल 14 के पहले हिस्से से बाहर रहने वाले श्रेयश अय्यर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. श्रेयश अय्यर ने पिछले महीने से ही अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. श्रेयश अय्यर ने पुष्टि की है कि वह आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे हुए मैचों में खेलते हुए नज़र आएंगे.

श्रेयश अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. भारत के लिए 22 वनडे और 29 टी20 खेल चुके श्रेयश अय्यर ही दिल्ली की टीम को पहली बार फाइनल तक का सफर तय करवाने में कामयाब हुए थे. श्रेयश अय्यर का कप्तानी पर दावा बेहद मजबूत है.

ऋषभ पंत को अनदेखा करना भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान फैसला नहीं होने वाला है. ऋषभ पंत पिछले एक साल से धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं. पंत के शानदार प्रदर्शन की वजह से ही इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल कर पाया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + three =