फिल्मी चक्कर

Avatar: The Way of Water- हर कोई टैंक में अपनी सांस रोककर काम कर रहा था

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘Avatar: The Way of Water‘ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. सोशल मीडिया पर इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. फिल्म की शूटिंग पानी के अन्दर हुई है. Avatar: The Way of Water’ इंसानों और पेंडोरावासियों की लड़ाई पानी में होती है. ऐेसे में पानी के अन्दर सीन कैसे शूट हुआ, इस बारे में जेम्स कैमरून ने बताया. मैनहट्टन बीच स्टूडियो में टीम ने एक विशाल टैंक का निर्माण किया. ये टैंक 120 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा था. टैंक में हजारों गैलन पानी था.

पानी के नीचे के फुटेज को कैप्चर करना काफी मुश्किल हो गया था. जेम्स कैमरून ने बताया कि कैमरों ने अभिनेताओं के चेहरे पर डॉट्स को कैप्चर किया, लेकिन हवा के बुलबुले टैंक में दिक्कत पैदा कर रहे थे. इश वजह से सही से शाट्स लेना मुश्किल हो गया था.

जेम्स कैमरून ने बताया कि हर कोई जो टैंक में काम कर रहा था, अपनी सांस रोककर काम कर रहा था. इसमें एक्टर्स से लेकर कैमरा क्रू, लाइटमैन, कैमरामैन और एक्टर्स शामिल थे. Avatar: The Way of Water की एक्ट्रेस कैट विंसलेट ने पानी के अन्दर सांस रोकर शूटिंग की. एक्ट्रेस ने एक सीन के लिए साढ़े सात मिनट तक सांस रोकी.

Avatar: The Way of Water में नीले रंग के लोग नावी भाषा बोलते दिखे. फिल्म अवतार के लिए बनाई गई एक काल्पनिक निर्मित भाषा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलीफॉर्निया के प्रोफेसर Paul Frommer ने ‘अवतार’ के लिए इस भाषा को लिखा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 5 =