उत्तर प्रदेश

Azamgarh: दहेज में बाइक नहीं देने के कारण पति ने बेडरूम में ही दफना दी नवविवाहिता पत्नी की लाश

Azamgarh:  दहेज में बाइक नहीं देने के कारण विवाहिता की हत्या की गई और इस वारदात को उसे पति और ससुर ने ही मिलकर अंजाम दिया और इसके बाद दोनों ने शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. अनीता की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी.

घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी जजमन जोत गांव की है. अनीता के भाई हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने उसके ससुर गुलाब और पति सूरज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

घटना बाद से ही आरोपी फरार हैं उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है. हरेंद्र ने बताया कि दहेज में बाइक की मांग को लेकर अक्सर मेरी बहन को प्रताड़ित किया जाता था. आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी मांग पूरी नहीं की जा सकती थी. कुछ कर्ज लेकर अपने पास से जमा कर 40 हजार रुपये बहन के ससुराल वालों को दिया गया था, लेकिन फिर भी उनका मन नहीं भरा. वो अक्सर मेरी बहन को मारते-पीटते थे.

पड़ोसियों ने बताया कि जब उसकी पिटाई की जा रही थी तो हम लोग हिम्मत जुटाकर भी उसे बचाने नहीं जा सके. पूर्व में जब उसके साथ मारपीट की गई थी और बीच-बचाव करने गए तो उन लोगों द्वारा छेड़खानी का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई थी

इतना ही नहीं मामला थाने तक भी पहुंच गया था. ग्रामीणों ने बताया कि सूरज की शादी रौनापार थाना क्षेत्र में तय हुई थी. शादी के दो महीने पहले ही अनीता को भगा लाया और बुढ़ऊ बाबा मंदिर पर शादी किया था,  इसके बाद वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + one =