Muzaffarnagar News: शादी के चंद दिन बाद नवविवाहिता की मौत, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी तथ्यों पर अपनी जांच शुरू कर दी है. वहीं नवविवाहिता की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्मार्टम के लिए भेजा है. पीएम रिपोर्ट आने पर ही घटना का कारण स्पष्ट हो पायेगा.
अस्पताल में उपचार के दौरान नवविवाहिता की मौत हो जाने की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने मृतका के ससुरालियों पर दहेज की मांग के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इस दौरान दोनों पक्ष में देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई.
विवाहिता की मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली. इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.अस्पताल में हंगामा होने लगा तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बामुश्किल मामले को शांत कराते हुए मृतका के शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाकर इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
मृतका के चचेरे भाई दीपक की मानें तो बीती 4 मार्च को मेरठ के परतापुर निवासी अंजू की शादी अलमासपुर निवासी राजीव के साथ हुई थी. आरोप है की मृतका के ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग करते आ रहे थे. आरोप ये भी है कि मृतका के ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है.








