उत्तर प्रदेश

Baghpat News: बीजेपी प्रत्याशी रमाला के काफिले पर हमला, छपरौली में बरसाई गई लाठियां

Baghpat News:चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाते हुए रोड शो निकाले। रोड शो के दौरान कई जगह हंगामें भरी स्थिति भी सामने आई। कुछ ऐसी ही तस्वीरें बागपत के छपरौली से सामने आई है जहां बीजेपी प्रत्याशी के काफिले पर हमला किया गया जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, छपरौली विधानसभा सीट (Chhaprauli Assembly Seat) से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला (BJP candidate Sahendra Singh Ramala) ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो किया। किरठल, लूम्ब, तुगाना आदि गांवों से होते हुए यह काफिला जब छपरौली कस्बे (Chhaprauli town) में पहुँचा तो हंगामे की स्थिति पैदा हो गयी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे और एक युवक धारधार हथियार से काफिले की गाड़ियों पर वार कर रहा हैं। काफिले में शामिल एक युवक पर लाठियों की बारिश शुरू हो जाती है, जिस कारण सुरक्षाकर्मियों ने भारी मशक्कत कर किसी तरह बीजेपी प्रत्याशी सहेंद्र सिंह रमाला (BJP candidate Sahendra Singh Ramala) को वहाँ से निकाला।

फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी (BJP candidate Sahendra Singh Ramala)के काफिले पर हुए हमले का आरोप रालोद के समर्थकों पर लगाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

सीओ बडौत हरीश भदौरिया (CO Baraut Harish Bhadauria) का कहना है कि अभी तक इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी उसे किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =