Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाजपा जनता के बीच विकास के बल पर, आयेंगे तो योगी ही- Sanjeev Balyan

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाजपा ही सुशासन तथा विकास प्रदान करती है भाजपा मे ही सर्वसमाज का हित सुरक्षित है। जनता भाजपा सरकार के कार्यो को भलीभांति देख चुकी है। विपक्षी दल चाहे कितना भी शोर मचा लें आयेंगे तो योगी ही। पिछले 5 सालो मे हमने पानीपत-खटीमा व मेरठ-करनाल के राष्ट्रीय राजमार्ग बनवाये गए हैं।

हमने वर्ष 2014 मे इन राजमार्गो को बनवाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से एनओसी की मांग की थी परन्तु तत्कालिन सरकार ने मार्ग निर्माण की एनओसी जारी नही की थी। प्रदेश मे भाजपा सरकार आते ही हमने इन दोनो मार्गो का निर्माण कराया।

ए टू जैड कालोनी स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने उक्त उदगार व्यक्त किये। मंत्री संजीव बालियान ने जनपद के नागरिको से जिले की सभी 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियो को बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल मे किए गए विकास कार्यो के बल पर जनता के बीच है। उन्होने कहा कि देश-प्रदेश के साथ-साथ जिले मे भी सडको का जाल बिछाया गया तथा कई अन्य विकास कार्य हुए।

बिजली की समस्या

उन्होने कहा कि हमारा जनपद जो विगत सरकार मे बिजली की समस्या से जूझ रहा था। अब जिले मे बिजली की समस्या नही है तथा जिले मे कई बिजली घर भी स्थापित कराये गए हैं। अब जनपद के शहरी क्षेत्र मे 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र मे 20 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। प्रदेश मे पुनः भाजपा सरकार बनने पर ग्रामीण अंचल मे भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाएगी। जनता देख चुकी है जिले मे अनेको विकास कार्य हुए हैं।

केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि जहां तक रेलवे का प्रश्न है। जनपद के सभी रेलवे स्टेशन जो सन 1920 मे बने थे। उनका पुर्ननिर्माण कराया जा रहा है। मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि रेलवे कोरिडोर बन रहा है। जिसके पूर्ण होने पर क्षेत्र को बहुत लाभ होगा व भाजपा सरकार ने गाजियाबाद से टपरी तक दोहरी लाईन व विद्युतीकरण की सौगात इस क्षेत्रवासियों को दी है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार आने पर जनपद को रैपिड रेल की सौगात भी मिलेगी।

भय मुक्त वातावरण का माहौल: Sanjeev Balyan

अब प्रदेश मे भय मुक्त वातावरण का माहौल है। हमारी सरकार मे कोई राजनैतिक उत्पीडन नही हुआ है ़तथा जनपद की बहु-बेटियां सुरक्षित है। वे किसी भी समय कहीं आ जा सकती हैं। उन्होने कहा कि पिछली सरकार मे दिल्ली से हरिद्वार या देहरादून जाते समय मुजफ्फरनगर की सीमा मे घुसते ही गाडियों के शीशे चढ जाते थे जो उत्तराखण्ड की सीमा मे पहुंच कर उतरते थे।

परन्तु अब ंकहीं कोई भय का माहौल नही है। उन्होने यह भी कहा कि कुछ नेता जनपद व प्रदेश का माहौल बिगाडना चाहते है उन्होने जनता से अपील की कि किसी के बहकावे मे ना आए तथा भाजपा सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यो व भय मुक्त अपराध सरकार दिए जाने के वायदे को पूरा करने पर भाजपा के पक्ष मे मतदान करे।

प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौधरी, किसान नेता अशोक बालियान एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =