उत्तर प्रदेश

Baghpat News: मुनादी कराते हुए शराब माफिया हरेंद्र की 13.16 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क

Baghpat News:  बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में न्यायालय के आदेश के बाद शराब माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा है.बावली गांव की मोल्हू निवासी शराब माफिया हरेंद्र पहलवान पुत्र सत्यपाल की कुल तीन सम्पत्तियों को कुर्क किया गया है। सीओ बड़ौत के नेतृत्व में सुबह काफी संख्या में पुलिस बल गांव पहुँचा। मुनादी कराते हुए शराब माफिया हरेंद्र की 13.16 लाख रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया गया । पुलिस आर्थिक रूप से माफिया को चोट पहुंचा रही है।

अमरपाल लुहारा, प्रवेंद्र कुरड़ी व पवन त्यागी ओढ़ापुर के बाद अब पुलिस ने बावली गांव के रहने वाले कुख्यात शराब माफिया हरेंद्र पहलवान की लगभग 13 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। वर्ष 2019 में कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देशन में बावली गांव में दबिश दी थी।

इस दौरान पुलिस ने सुबोध पुत्र जयचंद, अभिमन्यु पुत्र कालूराम, देशपाल प्रधान पुत्र विजय सिंह, हिम्मत पुत्र धर्मवीर सिंह, निर्भय पुत्र रामपाल सिंह समस्त निवासी पट्टी राणा ग्राम बावली थाना बड़ौत के घर दबिश दी थी और उन्हें गिरफ्तार किया ।

इसके अलावा चेकिंग अभियान से मारुति को रोका तो कार में पांच पेटी (पव्वा) देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की थी, लेकिन मौके से शराब माफिया फरार हो गया, शराब माफिया की पहचान हरेंद्र सिंह पहलवान पुत्र सतपाल निवासी पट्टी मोल्हू बावली थाना बड़ौत के रुप में हुई थी। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर शराब माफिया के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।

 कुर्क की गई सम्पत्ति में 94 वर्ग मीटर का 5.50 लाख कीमत का एक भवन, 215 वर्ग गज में बना 4.77 लाख कीमत का एक घेर तथा 52 वर्ग मीटर में बना 2.89 लाख कीमत का एक अन्य भवन शामिल है। शराब माफिया पर बड़ौत समेत विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमें दर्ज बताए गए है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 20 =