Ballia News: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोकार्पण, क्षेत्र अब राशन माफियाओं से मुक्त- सुरेन्द्र सिंह
Ballia News: बैरिया क्षेत्र के इम्ब्राहिमाबाद में द्वाबा शिक्षा महोत्सव के कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह ने 19 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण किया। बैरिया विधायक ने कहा कि तेरा तुझको अर्पित क्या लागे मेरा। मैं एक शिक्षक हूं जिसे क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर विधायक बनाया हैं।
मैंने अपने क्षेत्र की जनता की सेवा पूरी निष्ठापूर्वक किया हैं। द्वाबा शिक्षा का हब बने यह मेरा सपना था। यहां के छात्र और छात्राओं को टेक्निकल शिक्षा के लिये शहर न भागना पड़े इसके लिए मैंने इम्ब्राहिमाबाद में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने का निर्णय लिया। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा हैं इस कॉलेज में इसी सत्र से काउंसिल कराकर छात्र और छात्राएं नामांकन कराकर पढ़ाई कर सकेंगे।
Yogi Adityanath ने हमारी मांग पर शिक्षा के लिये सर्वाधिक सहयोग दिया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के अतिरिक्त सोनबरसा में विज्ञान वर्ग के छात्र और छात्राओं के लिए राजकीय महाविद्यालय भी बहुत आवश्यक था
जिसे मुख्यमंत्री ने मेरी मांग पर पूरा कर दिया। यह महाविद्यालय भी बनकर तैयार हो चला हैं। गंगा पार नौरंगा में लंबे समय से एक इंटर कालेज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी वहां भी राजकीय इंटर कॉलेज बन रहा हैं। हमारे क्षेत्र में किसी की माफियागिरी नहीं चलने वाली। क्षेत्र अब राशन माफियाओं से मुक्त है। गरीबों को समय से राशन मिल रहा हैं। कटान से बचाव के लिए बहुत कार्य हुआ हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहूने कहा कि बैरिया विधायक क्षेत्र के विकास के लिए जो प्रयास किये उसका असर क्षेत्र में दिखाई दे रहा हैं। इस क्षेत्र में जितना विकास कार्य हुवा हैं उतना इसके पहले कभी नहीं हुआ।

