Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फैक्ट्री में लगी आग से हुआ नुकसान

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। मोहल्ला शिवपुरी में संचालित नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग के चलते फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में मनीष कुमार गुप्ता की नमकीन फैक्ट्री संचालित है। रविवार सुबह आम दिनों की तरह फैक्ट्री में नमकीन बनाने का काम चल रहा था। अचानक अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआत में फैक्ट्री में काम करने वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे ऊंचाई तक उठने लगी। आग पर काबू न होता देख फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर बाहर की और दौड़े।

फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी गई। १५ मिनट में ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक फक्ट्री का लाखों का नुकसान हो चुका था।

फैक्ट्री मालिक मनीष गुप्ता का कहना है कि ऐसा लगता है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। सीएफओ रमा शंकर तिवारी का कहना है कि फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है। जांच उपरांत आग के कारणों पता चल पाएगा। उन्होने बताया कि आग के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + ten =