उत्तर प्रदेश

Banda News: मवई बाईपास इलाके में हुई मुठभेड़, बदमाश (25 हजार का इनाम) गिरफ्तार

Banda News: मवई बाईंपास आज पुलिस और 2 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमे पुलिस के द्वारा फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई जिससे वह घायल होकर गिर गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी तरफ दूसरा बदमाश मौका देख कर वहां से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जिस बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित है।

जनपद में उसके उपर लगभग 20 से अधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इसका नाम अंतू सोनी है जो शहर के नुनिया इलाके का रहने वाला है। जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एसओजी टीम व नगर कोतवाली की टीम ने मिलकर मौके पर पहुंच बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गयी और वह घायल हो गया। वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया।

पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आज एसओजी टीम व नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमे एक बदमाश घायल हो गया है।

घायल बदमाश के ऊपर जनपद में 25 हजार का इनाम है और इसके ऊपर 20 से अधिक मुकदमे भी दर्ज है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेते हुए उपचार कराया जा रहा है। और अन्य जनपदों में इसके आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =