उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: गर्भवती नाबालिग प्रेमिका के हत्यारे प्रेमी को 19 महीनों में सुनाई सजा,इश्क में मिला धोखा तो कर दी प्रेमिका की हत्या

Bulandshahr News: न्यायाधीश पॉस्को एक्ट के न्यायाधीश ध्रुव रायने 25 वर्ष के कठोर कारावास और 50000 रुपये अर्थदंड की सजा मुकर्रर की है। बुलंदशहर न्यायालय  ने यह सजा 17 महीने में वाद की सुनवाई पूर्ण कर सुनाया है।

विशेष न्यायालय पॉस्को अधिनियम बुलंदशहर के विशेष लोक अभियोजक भारत शर्मा ने बताया कि 12 मार्च 2021 को नरौरा थाना में एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने गई थी रास्ते में उसकी नाबालिग पुत्री को टीकम प्रजापति पुत्र राधेश्याम प्रजापति निवासी नई बस्ती बिजाऊ थाना नरौरा बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और सिर पर हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले की धारा 363, 366, 302 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया।

विशेष लोक अभियोजक भारत शर्मा ने बताया कि न्यायालय में कुल 11 गवाह पेश हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों में एफएसएल रिपोर्ट अहम रही मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार 8 से 10 सप्ताह की गर्भवती थी। एफएसएल रिपोर्ट टीकम प्रजापति के सैंपल से मैच होने के बाद वाद में धारा 376 की वृद्धि की गई।

 न्यायालय ने महज 19 महीने में प्रस्तुत साक्ष्यों गवाहों के बयानों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद टीकम प्रजापति पुत्र राधेश्याम प्रजापति निवासी नई बस्ती बिजनौर थाना नरोरा को किशोरी को अगवा कर बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी करार दे 25 वर्ष के कठोर कारावास और 25,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक भारत शर्मा ने बताया कि आरोपी ने किशोरी के सर पर हथौड़े से 3 वार किए थे और फिर दुपट्टे की रस्सी बना गला घुट कर मौत के घाट उतार डाला था।

बुलंदशहर के एसएसपी शुरू कुमार ने बताया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर हत्या करने के मामले को गंभीरता से लिया और उसे जघन्य अपराधियों की श्रेणी में चिन्हित कर शीघ्रता के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया आरोप पत्र दाखिल कर शीघ्र साक्ष्य और गवाहों को पेश कर बात को महज 19 महीने में निस्तारित कराने का काम किया है।

दरअसल टीकम प्रजापति गांव की ही रहने वाली किशोरी से बेपनाह मोहब्बत करता था, लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है, उसकी प्रेमिका के और भी कई लोगों से अनैतिक संबंध है, तो उसने हत्या करने से पहले नाबालिग प्रेमिका से वार्ता का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + four =