उत्तर प्रदेश

Banda News: प्रेमिका के साथ भागे शुभम को जब पुलिस ले आई घर तो खुद को गोली मार ली.

Banda News: इंदिरा नगर मोहल्ले के युवक द्वारा खुद को गोली मारने का सनसनीखेज मामला आया है. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है.

अवसाद ग्रस्त

युवक 4 दिन पहले अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ फरार हो गया था. पुलिस के मुताबिक सुलह समझौते के बाद दोनों को अपने अपने घर भेज दिया गया था. अवसादग्रस्त होकर युवक ने खुद को गोली मार ली.मामला बांदा जिले के शहर कोतवाली के इंदिरा नगर मोहल्ले का है. जहां आज बीजेपी से 12 नंबर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह के छोटे भाई शुभम सिंह ने खुद को गोली मार ली.

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है. 4 दिन पहले शुभम बांदा शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी की बहू के साथ फरार हो गया था. जिसका वीडियो भी दोनों ने सोशल मीडिया में वायरल किया था. जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद कल पुलिस ने मध्य प्रदेश के विदिशा से दोनों को पकड़ लिया था. 

ट्रामा सेंटर में भर्ती

दोनों को पुलिस बांदा लेकर आ गई थी. परिवारिक सुलह समझौते के बाद शुभम और उसकी प्रेमिका दोनों को पुलिस ने उनके घर भेज दिया था. शुभम चित्रकूट का रहने वाला था और वह बांदा शहर के इंदिरा नगर स्थित अपने बहनोई दीपक सिंह गौर और बहन श्वेता सिंह जिला पंचायत सदस्य के पास यहीं रहता था. उसने अपने बहनोई दीपक सिंह के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया.

हालात नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने शुभम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और युवक ने अवसाद में आकर घटना को अंजाम दिया है. युवक की हालत गंभीर है वर्तमान में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज बांदा में चल रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 4 =